जोबट। जनजाति गौरव दिवस 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष में पटेल, पुजारा, चौकीदार, तडवी, संत और ग्राम के प्रमुखों के सम्मेलन में वक्ताओं ने जनजाति समाज अपनी संस्कृति, अपनी परंपरा ओर अपने देवताओं की पूजा करने वाला समाज है, दूसरे के बनाई रीति पर हम कैसे चले और हमारे पूर्वज की बनाई रिती परंपरा नही छोडनी की अपील करते हुए सम्मेलन को संबोधित किया है।
जनजाति विकास मंच द्वारा आयोजित पटेल, पुजारा, तड़वी, चौकीदार और संत सम्मेलन के मुख्य वक्ता रूप सिंह नागर इंदौर ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज जनजाति समाज में अनेक प्रकार की परंपराएं और संस्कृति है जिन्हें जीवित रखने के लिए पूर्वजों ने बनाई अनेक गतिविधि को कायम रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन और मार्गदर्शन जरूरी बताया है क्योंकि पूर्वजों के द्वारा बनाई गई परंपरा, संस्कृति ओर रीति रिवाज को संग्रहित कर आने वाली पीढ़ी के लिए जीवित रखने की बात की। समाज में अनेक प्रकार की विसंगतियां और नई-नई गतिविधि संचालित हो रही जो की जनजाति समाज के लिए घातक बताई। कुछ लोगों ने जनजाति समाज को हिंदुओं की परंपरा में नहीं आने और हिंदू नहीं होने का प्रमाण दे रहे लेकिन आदिकाल से लेकर आज तक जनजाति समाज ही एक ऐसा समाज है जो हिंदू की परंपरा को निभाते आ रहा है जो की रामायण और अन्य ग्रंथ में भी प्रमाण अंकित है। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज के अनेक नायकों और पुजारा, पटेल, तडवी ने अपने गांव की परंपरा अनुसार बाबा देव, रानी काजल माता व अन्य देवी देवताओं की पूजा करते आए हैं जो हिंदू परंपरा के अनुसार पारंपरिक है, उसे हम आज कैसे छोड़ सकते हैं कुछ संगति लोगों ने मिशनरी के जाल में फंस कर धर्मांतरण जैसी गतिविधि कर रहे लेकिन हमारे पूर्वजों की बनाई परंपरा, रीति रिवाज को नहीं छोड़ सकते हैं। उन्होंने अनेक गतिविधि और परंपरा और संस्कृति के साथ भाजी महोत्सव जैसे उदाहरण भी उन्होंने देकर यहां की परंपरा, संस्कृति, रहन सहन और परंपराओं के बारे में भी बारीकी से सबके सामने रखा है।


सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री मप्र शासन के नागर सिंह चौहान ने कहा भगवान बिरसा मुंडा जनजाति समाज के लिए बाल्यावस्था में ही अपने प्राण समाज की रक्षा और धर्मांतरण की गतिविधि के खिलाफ लड़ते हुए त्यागे है। 15 नवंबर को उनकी जन्म जयंती को हम गौरव दिवस के रूप में मनाएंगे और उन्हें याद करेंगे जो कि आज हमारे समाज के लिए पूजनीय माने जाते हैं। नौजवान पीढ़ी को भगवान बिरसा मुंडा जैसे बनने की आवश्यकता भी उन्होंने बताई और समाज के उत्थान और विकास के लिए बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने की बात कही। उन्होंने गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन की जानकारी दी और क्षेत्र के किसान और समाज जनों को बड़ी सौगात देने जैसी बात करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में मां नर्मदा का आगमन गौरव दिवस पर होने जा रहा जो कि यहां के लिए गौरवमय बताया है। उन्होंने सभी गांव के प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि इस दिन हमारे क्षेत्र में दिवाली जैसा माहौल हो और दीप प्रज्वलित कर मां नर्मदा के आगमन का स्वागत करने के लिए भी सभी से आव्हान किया है।
इस मौके पर जनजाति विकास मंच जिलाध्यक्ष राजेश डुडवे ने गौरव दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि जोबट क्षेत्रवासियों को गौरव दिवस पर बड़ी संख्या में अपनी पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति का परिचय देते हुए महाविद्यालय परिसर में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता हेतू आमंत्रित किया। इस अवसर पर सासंद अनीता नागर सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष परवाल, युवा नेता विशाल रावत, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मंडलोई, भूपेंद्र भूरिया, रामसिंह पटेल, जगननाथ डावर, कमरु अजनार, राकेश अग्रवाल, रमाशंकर पारिख, थानिया डुडवे पुजारा, भाव सिंह डुडवे, लक्ष्मण डावर, बिरबल डुडवे, जगन्नाथ बामनीया, जितेंद्र मंडलोई, भुरसिंह पटेल, नरसिंह मौर्य, विजय चौहान आदि मौजूद थे इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन राजेश डुडवे ने किया और आभार सेकु सिंह गाडरिया ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *