झाबुआ लाइव से उमरकोट लाइव से सरफराज खान की रिपोर्ट रविवार को दोपहर लगभग 3 बजे जोरदार बारिश हुई। बारिश के दौरान जोरदार गर्जना के साथ बिजली गिरी। यह बिजली जंगल में मवेशी चरा रहे युवक धर्मेन्द्र अनसिंह उम्र 19 वर्ष पर जा गिरी। बिजली गिरते ही युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी परमार को दी। इस दौरान प्रधान आरक्षक मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेजी। इसके बाद डॉ.एनके शंखवाल ने पीएम कर लाश मृतकों के सुपूर्द कर दी। Post navigation कलेक्टर आदेश की उड़ती रही धज्जियां, ग्रामसभा में नहीं पहुंचे अधिकारी घटस्थापना पर निकला चल समारोह, धर्मावलंबियों में दिखा उत्साह