झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- काकनवानी के समीपस्थ गांव कुशलपुरा के जंगल कक्ष क्रमांक 91 कुशलपुरा में एक गायों के झुंड पर जंगली ने हमला कर दिया। इस दौरान पशु चराने वाले चारवाहे चले गए, लेकिन दो गाय वही रह गई जिसे उसने दबोचा। दोनों गाय के गर्दन पर हमला किया। वही चरवाहे ने मदद के लिए ग्रामीणों को पुकारा जिससे ग्रामवासी एकत्रित हुए और जंगली जानवर वहां से भाग निकला। इसके बाद वनरक्षक काकनवानी विजय रावत ने मौके पर पंचनामा बनाया व पीएम कराने का सुझाव दिया समाचार लिखे जाने तक गायों का पोस्टमार्टम नहीं हुआ। ग्रामीणों ने चर्चा कर बताया कि जंगल मे कुछ दिन पहले भी जंगली जानवर ने हमला किया था। Post navigation घर में सो रहे युवक की सर्पदंश से मौत कपड़े सुखा रहे वृद्ध की करंट की चपेट में आने से मौत