झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट-
थांदला थानान्तर्गत खवासा चौकी के रतनाली ग्राम में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। खवासा चौकी के प्रधान आरक्षक लालसिंह चौधरी से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार शाम करीब 6 बजे घर के बाहर कपड़े सूखा रहे रूपजी पिता जवा डिंडोर उम्र 55 निवासी रत्नाली की करंट लगने से मौत हो गई। रूपजी जहां कपड़े सूखा रहा था वही पास से बिजली का वायर गुजर रहा था। बिजली के वायर से करंट फैलने से कपड़े सूखा रहा रूपजी करंट की चपेट में आ गया। अपने पिता को करंट की चपेट में आया देख तुरंत पुत्र जैमाल पिता रूपजी उम्र 25 ने बिजली का वायर काट दिया किन्तु 2 मिनट के बाद ही रूपजी की मौके पर ही मौत हो गई। खवासा पुलिस ने मृतक के पुत्र जैमाल की सूचना पर मर्ग 021/17 कायम कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *