आलीराजपुर। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चंद्रशेखर आजाद नगर एसआर यादव द्वारा छोटीमालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनवाड़ी का निरीक्षण किया गया । इस दौरान उपस्थित कर्मचारी को निर्देशित किया गया कि टीकाकरण के लिए 100% लक्ष्य की पूर्ति की जाए तथा एएनएम क्वार्टर में नाम लिखा जाए। ग्राम छोटीमालपुर में स्थित आयुष्मान कार्ड केंद्र का भी निरीक्षण किया गया । वहाँ उपस्थित जनसमूह को अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने की भी अपील की गई । निरीक्षण के दौरान सामुदायिक चिकित्सा अधिकारी श्री अंकलेश बारिया अनुपस्थित पाए गए । जिनका प्रतिवेदन तैयार कर संबंधित विभाग को कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया । Post navigation एसडीएम ने किया सामुदायिक केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण सांसद ने जनता से संवाद कर समस्याओं का समाधान का आश्वासन