ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला छकतला क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को चली तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम की मार के कारण पिछले दो दिनों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है, जिसका सीधा असर अब बैंकिंग सेवाओं पर पड़ रहा है। बिजली गुल होने के कारण छकतला स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक में शुक्रवार को कामकाज पूरी तरह ठप रहा। शुक्रवार को बैंक खुले तो थे, लेकिन सिस्टम चालू न हो पाने के कारण उपभोक्ताओं को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा। शनिवार को ईद का अवकाश और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण अब बैंक सीधे सोमवार को खुलेंगे। लगातार चार दिनों तक बैंकों के बंद रहने और शुक्रवार को काम न हो पाने से क्षेत्र के किसानों और आम उपभोक्ताओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। तकनीकी खराबी सुधारने में जुटी टीम, दोपहर बाद आई bijli विद्युत विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, आंधी और बारिश की वजह से 132 केवी ग्रिड में जंपर चिपक जाने के कारण यह तकनीकी फाल्ट आया है। बिजली कंपनी की टीम आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में जुटी रही। शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। Post navigation बारिश और ओलावृष्टि से भीगी गेहूं की फसल, किसानों को नुकसान मस्जिद में अदा की ईद-उल-फितर की नमाज, देश में अमन और भाईचारे की मांगी दुआ