अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट

चन्द्र शेखर आजाद नगर थाना क्षैत्र की पुलिस चोकी बरझर मे सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि मे चोरो पुलिस गश्त के बाद भी चोरो ने 6 दुकानो के ताले तोड कर हजारो के माल पर हाथ साफ कर बाराबोर बन्दुक सहित बेल्ट मे लेंगे 10 कारतूस ले गए । गाव के मेन रोड पर रात्री मे चोरो ने अबुजर अली पिता अब्बास अली बोहरा के मकान दुकान के ताले तोड़कर बोराबोर बंदुक 10 जिन्दा कारतूस व नकुजा तोड़कर 45 हजार रुपये चुरा ले गए । पास मे मोहन पिता कालिया प्रजापत की कपडे की दुकान से 15 हजार रुपये व 20 जोड सीले हुए पेन्ट शर्ट व 15 जोड  कपडे चोर चुरा ले गए।  इस के अलावा कमलेश पिता दतिया, अल्ली पिता मन्नान, लालु भगत व बोहरा जमात खाना के भी ताले तोड़े गये।  गाव मे एक साथ पांच जगहो के ताले टूटने से पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा रहे है । पुलिस के गश्त के बाद भी चोरो के होसले बुलंद है एक साथ छह जगहा के ताले टूटने से ग्रामिणो मे दहशत का माहौल है ।

पुलिस चोकी बरझर क्षेत्र से पहली भी तीन बन्दुक हो चुकी चोरी आज तक नहीं चला पता

पुलिस चोकी बरझर क्षैत्र के महेन्द्रा कोठार से भी तीन बन्दुक चोरी हो चुकी हें । एक बारा बोर व दो भरमार बन्दुक जो दो साल पहले चोर ले गये थे । लूँगा पिता खातरा की बारा बोर बन्दुक व वलम पिता चेनिया व कसना पिता भीमसिह की भरमार बन्दुक जो दस बारह साल पहले ले गये थे  जिसका पता आज तक पुलिस नहीं लगा सकी हें ।

“” वाहन के साथ आते है बदमाश”“

पुलिस बरझर क्षेत्र के बरझर बड़गाव मेन रोड़ पर कुछ दिन पहले हवा भरने का प्रेशर मशीन गाड़ी मे ड़ाल कर ले गये थे जिसका पता भी आज तक नहीं चला। गाँव के कस्बे मे फिरोज अली मस्जिद मे नमाज पढने के लिये गये थे ओर घर की पीछे की खड़की तोड़ कर बदमाश रात 8 बजे घर मे घुस गये थे जहां से टीवी सहित नगदी भी ले गये थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *