छकतला। चोरों के हौसले बुलंद हो गए है। एक ही रात में तीन घरों में बोला धावा बोला। कवांट रोड़ स्थित काॅलोनी में बीती रात को चोरों ने सुने मकान में बोला धावा, कुछ नहीं मिला तो कागजों को उथल-पुथल कर निकल गये। चोरों ने गणपत निंगवाल शिक्षक एवं केशरीसिंह भयडिया के दोनों घरों को निशाना बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर पडोडियों के घरों को दरवाजा बंद कर निकल गये। तीनों मकान सुने होने से ताले तोड़कर अंदर घुसे थे। कुछ नहीं मिला तो वापस चले गये। इससे पहले भी चोरों ने एक मकान में धावा बोला था। परिवार के लोग जाग गये और फिर चोर भाग निकले थे। इन दिनों बिजली की कटौती भी की जा रही है इस कारण रात में अंधेरा पसरा रहता है। इसी का फायदा चोरों ने उठाया। अंधेरे का फायदा उठाकर चोर चोरी कर आसानी से निकल जातें। पुलिस जांच कर रही है। Post navigation तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रोंदा, तीन गंभीर हजरी खरत की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर पटाखे फोड़ कर मनाया जश्न