झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
नगर में एक बार फिर चोरों के हौसले बुलंदी पर है, दो दिन पूर्व तेरापंथ भवन में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और 20 हजार के लगभग का सामान चोरी कर ले गए। वहीं सोमवार को गांधी चौक क्षेत्र में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया, तो मंगलवार रात्रि में नगर के व्यस्ततम रहवासी क्षेत्र में सूनेे घर में से लगभग 15 हजार का सामान ले गए। मुख्य द्वार का नकुचा तोड़ कर चोरों ने घर में प्रवेश किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराना बस स्टैंड के समीप जवाहर मार्ग पर नाना कोठारी के निवास पर चोरों ने धावा बोला ओर घर के अंदर प्रवेश कर 15 हजार के लगभग का सामन ले गए। इस संबंध में नाना कोठारी ने पुलिस में आवेदन दे कर रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। लगातार तीन दिनों से चोरों द्वारा नगर के अंदरूनी क्षेत्रों में चोरी के प्रयास किए जा रहे है। इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। आखिर रात्रि गश्त के बाद भी चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वे पुलिस गश्त पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *