थांदला। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए चोरी किया गया स्कूटर आरोपी पिंटू पिता सगरु सिंघाडिय़ा को चोरी के स्कूटर सहित रंगे हाथ पकड़ा। 20 मई को विजय पिता विनोद डामोर निवासी अंबेडकर कॉलोनी थांदला द्वारा रिपोर्ट किया कि 5 मई को मेरी सास की मृत्यु हो जाने से मैं अपने ससुराल गया था जो 6 मई को वापस घर आया तो देखा कि मेरे घर का ताला टूटा है एवं अंदर जाकर देखा तो मेरा स्कूटर एमपी 45 एमएस 5586 घर मे नहीं मिला कोई अज्ञात चोर मेरे घर के दरवाजे का ताला तोड़कर उसे से चुरा कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पर धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान धारा 34/2 आबकारी एक्ट में गिरफ्तारीशुदा आरोपी पिंटू पिता सगरू भूरिया निवासी रोटला तड़वी फलिया काली देवी को सदर अपराध में पूछताछ करते 5 मई को अंबेडकर कॉलोनी थांदला में एक सूने मकान में दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस कर एक सफेद रंग का स्कूटर चोरी करके ले जाना बताया जो में मेरे घर के अंदर छुपा कर रखा है बाद आरोपी के घर पर थांदला थाने की टीम के द्वारा दबिश देकर आरोपी द्वारा चोरी किया गया स्कूटर जब्त किया गया बाद आरोपी को पृथक से न्यायालय पेश किया जाएगा। उप निरीक्षक सुनीता चौहान, प्रधान आरक्षक रामदास, प्रधान आरक्षक अमित बघेल, आरक्षक चंद्रभान,राहुल रेव सिंह, सोहन, कदम, का विशेष योगदान रहा है। Post navigation 60 लीटर कच्ची महुए की शराब के साथ आरोपी पुलिस गिरफ्त में 102 वर्ष की आयु में नवदीक्षिता सुलीनाजी मसा का संथारा सीझा, 5 दिन समाधि में रहने के बाद सुलीनजी महासती ने देहत्यागा