झाबुआ Live के लिए ” मदरानी” से ” हितेंद्र पांचाल ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट ।झाबुआ जिले के ” काकनवानी” थाना क्षेत्र के ” चोखवाडा ” गांव मे बीती रात चोरी की नियत से ” शारदा पति जगदीश डबगर के कच्चे मकान मे चोरी करने के उद्देश्य से घुसा एक चोर आज सुबह पास मे ही एक कुंए मे मृत बरामद हुआ । झाबुआ की एएसपी ” सीमा अलावा” ने बताया कि शारदाबाई ( 65 ) के निवास पर मुंह पर कपडा बांधे एक चोर चोरी की नियत से घुसा । इस पर शारदाबाई ने शोर मचा दिया जिससे मोहल्ले वाले सक्रिय हो गये ओर भागने वाले का पीछा किया । लेकिन अचानक से चोर गायब हो गया । एएसपी सीमा ने बताया कि ग्रामीणो को रात मे आशंका थी कि पकडे जाने के डर से चोर कुंए मे कूद सकता है मगर रात अधिक हो जाने से किसी ने देखा नही । मगर आज सुबह करीब 9 बजे एक शव तैरता हुआ पाया गया । शव की पहचान ” जादू पिता पैमा मैडा” उम्र 25 निवासी ” पीपला थाना काकनवानी के रुप मे की गयी । महिला शारदा ओर रात मे चोरो का पीछा कर रहे लोगो ने इसकी पहचान उसी चोर के रुप मे की है । बहरहाल काकनवानी पुलिस ने दो मामले दर्ज किये है पहला शारदा की ओर से चोरी का प्रयास करने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 457/511 के तहत मामला दर्ज किया गया है वही कुंऐ मे शव मिलने पर पुलिस ने मग कायम कर लिया है एएसपी सीमा अलावा ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस मामले में यह प्रतीत होता है कि पकडे जाने से बचने की प्रक्रिया के तहत संभवतः चोर कुंऐ मे जा गिरा था ओर डूबने से उसकी मोत हो गयी । लेकिन फिर भी मामले की जांच करवाई जा रही है । Post navigation जिला अस्पताल ओर सरकारी दफ्तरों के निरीक्षण मे बीता दिन इन दस उल्लेखनीय कामो के लिऐ ” अलीराजपुर” जिला हमेशा याद रखेगा ” शेखर वर्मा ” को