झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्रसिंह नायक की रिपोर्ट-
एसपी महेशचंद्र जैन के निर्देशानुसार झाबुआ पुलिस स्क्वॉड एवं पिटोल पुलिसकी संयुक्त कार्रवाई के बाद पुलिस ने लाखों की शराब शुक्रवार को पकड़ी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पिटोल बॉर्डर पर नए आरटीओ चेक पोस्ट पर घेराबंदी कर जीप जीजे 20 ए 2147 को रोका और उसकी जांच की गई तो जीप में अवैध 71 पेटी ब्लैकफोर्ड बियर एवं 14 पेटी गोवा व्हिस्की निकली जिसका बाजार मूल्य एक लाख 48 हजार रुपए आंका गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी शैलेष पिता मडिया गणवा तथा धीरू पिता नरू मावी निवासी खेड़ा गुजरात को पकडक़र पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान आरोपियों ने बताया कि यह शराब घरवंरम खेड़ा (गुजरात) के लिए पिटोल विदेशी शराब दुकान से ले जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम 34/36 के तहत मामला दर्ज किया कर जीप व शराब को जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *