झाबुआ लाइव के लिए झाबुआ से दिनेश वर्मा की रिपोर्ट- कोतवाली पुलिस ने रविवार को एक कार्रवाई के दौरान शहर में अवैध रूप से जुआ खेलते हुए नो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से ताश के पत्ते एवं 1500 रुपए नकदी भी बरामद किए। कोतवाली टीआई आरसी भास्करे ने बताया की मुखबिर से सूचना मिली थी की शहर की अयोध्या बस्ती में शहर के बाहर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग जुआ खेलते है। इसकी सूचना पर कोतवाली से एक टीम बनाई और अयोध्या बस्ती में दबिश दी गई। दबिश के दौरान पुलिस को अयोध्या बस्ती में जुआ खेलते हुए 9 लोग मिले जिनको पुलिस ने गिरफ्तार किया है और इनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। Post navigation दहेज-शराब के साथ ग्राम को खुले में शौच मुक्त बनाने की ली ग्रामीणों ने शपथ …..और ग्रामीणों ने अपना जीवन में बदलाव का लिया संकल्प