थांदला से झाबुआ आजतक डेस्क की रिपोर्टः त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव अब अपने अंतिम चरण में है। रविवार को मतदान होने के साथ ही पंचायत चुनाव का दौर पूरा हो जाएगा। इसके पूर्व ही पहले दो चरण में चुनाव में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान समारोह शुरू हो गया। इसी कड़ी में थांदला में शनिवार को विजयी उम्मीदवारों का सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह नयी कृषि मंडी में आयोजित किया गया था। इसमें चुनाव में जीत हासिल करने वाले बीजेपी समर्थित पंच-सरपंच के अलावा जिला और जनपद पंचायत सदस्यों का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर विधायक कलसिंह डाबर, मंडी अध्यक्ष मन्नू डामोर, मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, दिलीप कटारा, लक्ष्मी नारायण पाठक और अन्य मौजूद थे। Post navigation कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाले सरपंच का सम्मान रामा के मतदान केन्द्र 68 पर 24 फरवरी को पुनः मतदान होगा