लोकेंद्र चाणोदिया, बामनिया चुनावी साल में भाजपा पदाधिकारियों को लेकर चल रही खबरों एवं व्हाटसएप मैसेज को लेकर आज पेटलावद भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी सामने आए और एक प्रेसनोट जारी कर कहा कि कुछ माध्यमों में उनके द्वारा क्षेत्रीय विधायक का विरोध करने या किसी व्यक्ति विशेष का समर्थन करने की बाते लिखी गई है जो कि सत्य नहीं है। कृष्णपालसिंह ने कहा कि वे भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारी है इसलिए वे किसी भी व्यक्ति विशेष की बाते नहीं करते हम भाजपा के कर्मठ सिपाही है और भाजपा जैसे भी टिकट देगी हम कमल के चुनाव चिन्ह को टिकट मिलना मानकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में एक व्यवस्था है और अगर हमें किसी प्लेटफार्म पर बात करना है तो हम अपने पार्टी के प्लेटफार्म पर बात करते हैं न की सार्वजनिक तौर पर। उन्होंने कहा कि मेरे मंडल के सभी कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष के प्रथम प्रवास पर मिलने के उद्देश्य से गए थे न की किसी के समर्थक विशेष बनकर। प्रवास के दौरान सभी कार्यकर्ता आपस में मिल-जुल रहे थे इसका मतलब यह नहीं निकाला जाना चाहिए जैसा कि निकाला गया है। Post navigation बाइक भिड़ंत के बाद पुलिस द्वारा युवकों की कथित पिटाई का वीडियो वाइरल, पीटे गए युवकों द्वारा वर्दी में पुलिसकर्मी के साथ बदसुलूकी कर उकसाने का वीडियो भी हुआ वाइरल, इस खबर में देखिए दोनों वीडियो रविवार को मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हुई, इस गांव का रहने वाला था मृतक