जितेंद्र राठौड़, झकनावदा कल रविवार शाम को झकनावदा-कुंभाखेड़ी मार्ग पर एक शव बरामद हुआ था जिसकी की नृशंस तरीके से हत्या की गई थी। उक्त शव की पहचान रायपुरिया पुलिस ने कर ली है, जिस शख्स का शव था उसका नाम बाबूलाल निनामा निवासी मथुरिया, रामनगर थाना रायपुरिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी करवा लिया है, फिलहाल पीएम रिपोर्ट नहीं आई है। शव की पहचान होने के बाद अब पुलिस मृतक के मोबाइल नंबर की तलाश में जुटी है ताकि उसकी कॉल डिटेल के आधार मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा सके। पुलिस को उम्मीद है कि अगले तीन-चार दिनों में इस हत्या से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सुराग उसके हाथ लग सकते हैं। Post navigation चुनावी साल में पेटलावद विधानसभा क्षेत्र में उठापटक जारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने जारी किया प्रेसनोट अमरनाथ यात्रा के लिए 8 यात्रियों का जत्था बस से हुआ रवाना