अर्पित चोपड़ा, खवासा

अमरनाथ यात्रा के लिए 8 यात्रियों का जत्था बस से रवाना हुआ ।यात्रियों ने सबसे पहले श्री संकट मोचक हुनमान मंदिर पर दर्शन कर यात्रा की शुरुआत की । यात्रा में मांगीलाल चौहान,कमलेश चौहान,कचरूलाल चौहान,रामकन्या चौहान ,अम्बाराम चौहान, मंजू चौहान, गंगा चौहान, चन्दा चौहान यात्रा के लिए रवाना हुए । यात्रा की शुरुआत के पहले यात्रियों का स्वागत भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी जीतू सेन, भाजयुमो मंडल मीडिया प्रभारी अक्षय चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंत्री रवि चौहान ,नन्दलाल मेंलावत, राठोड़ युवक परिषद के मोहित चौहान, बबलू, अनिल, धर्मेंद, पप्पू, संजय, मनोज, रवि, विनोद चौहान आदि ने पुष्पमाला पहनाकर विदाई दी । यात्रा के संचालक डाया भाई कपाड़िया ने बताया कि यात्रा राजगड से संचालित की जा रही जिसमे सभी जगह के यात्री यात्रा में शामिल है । यात्रा की सुरुआत 10 जुलाई को उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन के साथ होगी । यात्रियों को करीब 30 धार्मिक स्थलों पर दर्शन का लाभ मिलेगा जिसमे 18 से 20 दिन का समय लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *