दिनेश वर्मा, झाबुआ झाबुआ जिला पुलिस बल के डीआरपी लाइन के मुख्य द्वार के बाहर रविवार शाम एक पुलिस कर्मी की बाइक दो युवकों को ले जा रही बाइक से एक मामूली टक्कर हो गई जिसके बाद एक वीडियो देर शाम को वाइरल हुआ जिसमें एक वर्दीधारी और तीन अन्य सिविल कपड़ों में पुलिसकर्मी की युवक की जमकर धुनाई करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के वाइरल होने और मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद झाबुआ एसपी महेशचंद जैन ने रक्षित निरीक्षक झाबुआ को इसकी जांच कर प्रतिवेदन पेश करने के आदेश दिए हैं। वहींसोमवार सुबह इसी घटना को लेकर अन्य वीडियो भी वाइरल हुआ जिसमें पीटे गए बाइक सवार युवक एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी को जमकर गालिया दे रहे हैं उसकी कॉलर पकड़ रहे हैं तथा धक्का दे रहे हैं। साथ ही साथ एक युवक अपने खुद के कपड़े फाड़ रहा है, इस वाइरल वीडियो को देखकर लगता है कि दोनों युवकों ने पुलिस कर्मियों को एक तरह से उकसाया। इसके बाद उनकी पिटाई हुई जिसका वीडियो कल शाम वाइरल हुआ था। अब जांच अधिकारी दोनों युवकों की तलाश कर रहे हैं, तथा वीडियो में युवकों को पिटते दिख रहे पुलिस कर्मियों के बयान भी आरआई आज लेने की कवायद करेंगे। Post navigation चोरों के हौसले बुलंद, मंदिरों को भी नहीं बख्शा, आभूषण दान पात्र चोरी कर दी पुलिस को चुनौती शिक्षा के अधिकार के तहत शिक्षा का हक मांगने कलेक्टोरेट पहुंचे विद्यार्थी