झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से मयंक गोयल की रिपोर्ट- छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस एवं क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के द्वारा दुर्ग थाने में मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में राणापुर के समीप स्थित ग्राम छायण के निवासी सनशाइन हाईटेक के डायरेक्टर रमेश नायक एवं दिनेश नायक पर दुर्ग थाने में 420 का प्रकरण दर्ज किया गया। मामला अंचल में सनशाइन हाईटेक कंपनी के द्वारा छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यो में चल रहे व्यवसायों को लेकर दुर्ग थाने में नामजद रिपोर्ट के आधार पर रानापुर से उठाया गया। रानापुर थाने के अनुसार इन पर दुर्ग में नामजद कायमी हुई जिसके आधार पर वहा की टीम एवं राणापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। Post navigation छात्रावास की काटी बिजली, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे छात्र-छात्राओं को लगा झटका एसपी जैन ने नव आरक्षकों को ड्यूटी व अनुशासन का समझाया महत्व