अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट- शुक्रवार रात्रि में ट्रैक्टर लेकर डीजल भरवाने तेज रफ्तार से जा रहे चालक ने स्टेयरिंग से अपना नियंत्रण खो दिया और जिसके चलते ट्रैक्टर रोड के समीप बन रहे निर्माणाधीन घर में घुस जिससे चालक की इस हादसे में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर चालक भारत पिता रायसिंह उम्र 20 वर्ष टै्रक्टर में डीजल भरवाने तेज रफ्तार से जा रहा था तभी ग्राम राजावत के सातताड़ फलिये में वह स्टेरिंग पर से अपना काबू खो बैठा जिससे रात के अंधेरे में चालक ट्रैक्टर को लेकर मकान में जा घुसा और मकान तोडक़र पीछे से बाहर निकल गया इस दौरान ट्रैक्टर चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया जिससे जिला चिकित्सालय अलीराजपुर में इलाज के लिए भर्ती करवाया जहां उसने दम तोड़ दिया। पटवारी जेराम डोडवे ने बताया कि मकान बोंद्रिया नामक ग्रामीण का बन रहा था ट्रैक्टर घुसने से मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। Post navigation नुक्कड़ नाटक से दिया ग्रामीणों को संदेश बेटी देश का भविष्य कुएं के अंदर लगी मोटर निकालने उतरे युवक की करंट लगने से हुई मौत