झाबुआ। फुलधावड़ी की रहने वाली 16 वर्षीय बालिका मजदूरी कर अपने घर वापस आ रही थी कि अज्ञात आरोपी ने उसे अगुवा कर लिया। इस बात की रिपोर्ट अगुवा की गई बालिका के परिजन कालू ने झाबुआ पुलिस कोतवाली में दर्ज करवाई। इसी के साथ पेटलावद थाना क्षेत्र के ग्राम गंगाखेड़ी की नाबालिग बालिका जब चूल देखने गई तब आरोपी राहुल पारू निवासी लालगुवाड़ी बालिका को भगा ले गया। वही थांदला थाना क्षेत्र के ग्राम करंजपाड़ा की 12 वर्षीय बालिका के साथ भी यही घटना घटी इस बात की रिपोर्ट अगुवा की गई बालिका के चाचा पारू कटारा ने दर्ज करवाई। इसी के साथ रूपाखेड़ा की रहने वाली 15 वर्षीय बालिका को भी आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया। राणापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *