झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से मंयक गोयल की रिपोर्ट- अब से थोड़ी देर पहले राणापुर-कुन्दनपुर बाजार में चारे से भरे एक ट्रक में ऊपर से गुजर रहे इलेक्ट्रिक तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई और ट्रक अचानक तेजी से धू-धू कर जलने लगा। तभी ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाई और जलते ट्रक को पहले थाना परिसर में तुरंत रिवर्स कर कुंदनपुर रोड पर ले गया और बस्ती के बाहर ले जाकर साइड में खड़ा कर दिया। इसी बीच मौके पर निजी पानी से भरा टैंकर के पानी से आग पर काबू पाया गया। चर्चा है कि नगर परिषद राणापुर का फायर ब्रिगेड खराब और नगर परिषद का पानी का टैंकर आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचा। ट्रक झाबुआ से आजाद नगर की ओर जा रहा था। Post navigation लाखों रुपए की अवैध बियर परिवहन करते पुलिस ने दो जीपों से पकड़ा बियर का जखीरा शांता का सपना हुआ पूरा, पिता के घर पर शौचालय बनवाकर ही आज हुई ससुराल के लिए विदा