झाबुआ लाइव के लिए रामनगर से पन्नालाल पाटीदार/ रायपुरिया से आशीष त्रिवेदी की रिपोर्ट-
गुरुवार तडक़े 4 बजे ग्राम पीपलीपाड़ा धतुरिया में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तूफान जीपों को अवैध रूप से बियर ले जाते जब्त किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तूफान जीप क्रमांक जीजी 1454 में 75ब्लेकफोर्ड बियर की पेटियां भरी हुई थी जिसका बाजार मूल्य करीब एक लाख 8 हजार रुपए आंका गया। वहीं दूसरी तूफान जीप जो बिना नंबर की है कि जिसमें 80 पेटी ब्लैकफोर्ड बियर भरी हुई थी जिसकी कीमत करीब 1 लाख 15 हजार 200 रुपए आंकी गई है। चौकी प्रभारी रामजी मिश्रा के मुताबिक जीप का पीछा किया गया तो जीप चालक वाहन को छोडक़र भाग निकले एक व्यक्ति को पुलिस ने दरदबोचा। दोनों मामलों में पुलिस ने अपराध क्रमांक 96/18, 97/18 धारा 34/2/36,46 आबकारी एक्ट में मामला पंजीबद्ध किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *