नवनीत त्रिवेदी@झाबुआ आज दोपहर लगभग 3:00 से 4:00 बजे के बीच थांदला गेट के समीप स्थित अटल कॉम्प्लेक्स में दुकान क्रमांक – 4 Bk ज्वेलर्स में 1 व्यक्ति चांदी की सांकली ( गले मे पहनने का आभूषण ) लेने आया। दुकान मालिक लवेश सोनी द्वारा उसे सांकली दिखाई गयी, इतने में एक और ग्राहक समूह दुकान में खरीददारी करने पहुँचा.. पहले आये हुए व्यक्ति ने भीड़ देख कुछ देर तो एक और खड़ा रहा और मौके का फायदा उठा कर रफूचक्कर हो गया। सांकली का बाजार मूल्य 35000 ₹ बताया जा रहा है। उक्त बदमाश का चेहरा CCTV कैमरे में साफ नजर आ रहा है। दुकान मालिक लवेश द्वारा पुलिस कोतवाली में आवेदन दिया गया है। -शहर के सराफा व्यापारी लवेश सोनी द्वारा अपने प्रतिष्ठान से चांदी के एक आभूषण गायब होने की सूचना प्राप्त हुई है। आवेदन दिया गया है। CCTV फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सुरेंद्र सिंह गाडरिया, थाना प्रभारी, पुलिस कोतवाली झाबुआ Post navigation झाबुआ में जनसुनवाई बनी मजाक, ट्रांसफर हो चुके डिप्टी कलेक्टर के भरोसे जिले की जन – समस्याएं श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा व महालक्ष्मी यज्ञ 22 फरवरी से