पेटलावद — शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे के लगभग पेटलावद बदनावर मार्ग पर माही नदी के पुल के समीप एक कार पलटी खा गई, जिसमें पेटलावद की वकील दंपत्ति घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पेटलावद के अभिभाषक कैलाश चौधरी और उनकी पत्नी मीरा चौधरी के साथ कंकराज बदनावर में विवाह समारोह से लौट रहे थे ,तभी अचानक कार एमपी 09 सीएम 6921 का टायर अचानक पंक्चर हो जाने से वाहन असंतुलित होकर पलट गई। इस दौरान चौधरी दंपत्ति और उनके बच्चें कार में सवार थे जिन्हे मामूली चोट लगी जिनका पेटलावद के हॉस्पिटल में सभी का उपचार चल रहा है। Post navigation व्यापारियों-विद्यार्थियों को दिया कैशलेस लेन-देन का प्रशिक्षण खुले में शौच मुक्त करने के कार्य में लापरवाही बरतने पर 3 रोजगार सहायक तलब