भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर प्रदेश में वर्ष 2026 “कृषि वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा हैं। इसी के तहत विकासखंड स्तर पर 16 मई 2026 से 26 मई 2026 तक विभिन्न ग्रामों में “कृषि रथ” भ्रमण करेगा । कृषि रथ भ्रमण कार्यक्रम के तहत् कृषि रथ को कृषि कार्यालय से हरी झंडी देकर पूर्व विधायक माधव सिंह डावर,नगर पंचायत उपाध्यक्ष नारायणभाई अरोड़ा,एसडीएम दीपिका पाटीदार ने रवाना किया गया। इस अवसर पर एल्डरमैन धर्मेन्द्र जायसवाल,सुरेश माहेश्वरी,तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर,जनपद सीईओ इंदरसिंह पटेल, कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी मानसिंह चंगोड़ सहित कृषि विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी मानसिंह चंगोड़ ने बताया कि कृषि रथ तय कार्यक्रम अनुसार विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में रुक कर कृषि क्षेत्र में उन्नत व सफल कृषि के लिए नियुक्त कृषि अधिकारीगण कृषकों को शासन की विभिन्न योजनाओं से अवगत करायेंगे। कृषक कल्याण योजनाओं के साथ-साथ जैविक खेती के बारे में कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी दी जाएगी। गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को शासन द्वारा खाद बीज पंजीयन संबंधी जानकारी दी जाएगी। Post navigation आजाद नगर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई, अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने 419 लाख की लागत वाले आदिवासी छात्रावास का किया उद्घाटन