भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर चंद्रशेखर आजाद नगर में इन दिनों ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब पुलिस थाने और एसडीएम कार्यालय के सामने ही हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, चार पहिया वाहनों—जैसे मारुति वैन, बोलेरो, पिकअप आदि—के ऊपर लोगों को बैठाकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा रहा है। यह तरीका बेहद खतरनाक है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। लगभग 10 साल पहले भी इस तरह की लापरवाही देखने को मिलती थी, जिसे प्रशासन ने बंद कराया था, लेकिन अब फिर से वही स्थिति बनती नजर आ रही है। इसके साथ ही, तेज गर्मी के बावजूद डीजे गाड़ियां तेज आवाज में सड़कों पर घूम रही हैं, जिससे न सिर्फ ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है, बल्कि आम नागरिकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह सब कुछ पुलिस प्रशासन और तहसीलदार कार्यालय के सामने हो रहा है, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसा प्रतीत होता है मानो प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा हो । अब देखना यह है कि प्रशासन कब जागता है और आम जनता की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाता है। Post navigation बाबा साहेब कहते थे ज्ञान प्राप्ति के बोध से ही ज्ञान प्राप्त किया जा सकता हैं- पूर्व विधायक माधौसिंह डावर चंद्रशेखर आजाद नगर में शराब दुकान को लेकर बढ़ा विवाद, सामाजिक संगठन ने किया विरोध