झाबुआ। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ योजना, उच्च शिक्षा विभाग मप्र शासन भोपाल के निर्देशानुसार शहीद चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय कॅरियर अवसर मेले 17 व 18 फरवरी को रखा गया है। इस मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा अपने स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों के संबंध में जानकारी दी जाकर रोजगार मुहैया करने के प्रयास किए जाएंगे। प्राचार्य डॉ. एचएल अनिजवाल एवं संयोजक प्रो. दिलीप राठौर एवं सहायक प्रो. मनीषा सिसौदिया ने छात्रों से एवं युवाओं से कॅरियर अवसर मेले में भाग लेकर लाभ उठाने की अपील की है। Post navigation सूने मकान में चोरों का धावा, लाखों की चोरी नर्मदे हर के जयघोष के साथ नर्मदा सेवा यात्रा का हुआ भव्य स्वागत