झाबुआ लाइव के लिए सारंगी से जीवनलाल राठौड़ की रिपोर्ट- मंगलवार रात को अपने खेत में घास निकाल रहे ग्राम पंचायत डाबड़ी के 50 वर्षीय मंगलिया मकना मुनिणया को की मौत हो गई। मामले में जब रात में खलिहान लेने के लिए पहुंचा तो उस समय उसे सांप ने उंगलियां पर डंस लिया। इसके बाद मंगलिया वही पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। सारंगी पुलिस ने मर्ग कायम कर स्वास्थ्य केंद्र में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और जिसके बाद लाश परिजनों को सौंप दी। Post navigation तीसरी मंजिल पर जाकर फांसी के फंदे पर झूला युवक अब 10 रुपए के सिक्के के नकली होने की अफवाहों ने पकड़ा जोर, दुकानदार-ग्राहक असमंजस में