झाबुआ Live डेस्क के लिऐ मुकेश परमार की EXCLUSIVE रिपोर्ट निभ॔या मोबाइल के नंबर जिले के लगभग हर गांव मे फैल चुके है इसका सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है आज राणापुर थाने के कुंदनपुर गांव मे निभ॔या मोबाइल से सुबह 9 बजे एक ” बालिका “ने यह मैसेज कर संपर्क साधा कि आज उसकी 10 वी की परीक्षा है ओर उसके घर वाले उसे परीक्षा देने से रोकते हुऐ उसकी शादी करवाना चाहते है जबकि वह पढना चाहती है ओर परीक्षा देना चाहती है । दीक्षा ठाकुर नामक इस लडकी द्वारा मदद मांगने के कुछ ही समय बाद निभ॔या मोबाइल कुंदनपुर पहुंच गयी ओर दीक्षा को उसके घर से परीक्षा दिलवाने स्कूल ले गयी । परीक्षा देने के दोरान निभ॔या मोबाइल की पूरी टीम परीक्षा केंद्र के बाहर तैनात रही ओर परीक्षा खत्म होने के बाद दीक्षा के बयान दर्ज कर उसे उसके परिजनो के हवाले कर उसे सुरक्षित रखने की चेतावनी देकर छोड आई । झाबुआ एसपी महेशचंद्र जैन ने बताया कि निभ॔या मोबाइल के नंबर बालिका सशक्तिकरण सम्मेलनो मे साव॔जनिक करने से बालिकाओ के संदेश आ रहे है ओर हम उन पर सकारात्मक रिस्पांस दे रहे है दीक्षा आगे भी पूरी परीक्षा दे सके यह सुनिश्चित किया जायेगा .. एसपी के अनुसार बालिका के परिजनो को हिदायत ओर समझाइश दी गयी है कि दीक्षा के साथ गलत व्यवहार ओर मारपीट ना किया जाये । Post navigation मध्य रात्रि मे ” दलित बस्ती ” मे घुसा ट्राला ; देखिऐ किसे रोंदते हुऐ पल्टा मेमू ट्रेन के समय मे महत्वपूर्ण बदलाव ; आपके लिऐ महत्वपूर्ण खबर