झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- श्राद्ध पक्ष में पितृ दोष को खत्म करने और घर में सुख शांति और समृद्धि के लिए पेटलावद के राम मोहल्ला मंदिर पर तर्पण का एक विशेष आयोजन किया गया जिसमे पंडित पियूष जोशी ने विधि-विधान से क्रिया करवाते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को संकल्प भी दिलाए। बताया जाता है कि मनुष्य पर देव, ऋषि और पितृ ऋण रहता है जिससे मुक्ति के लिये इस श्राद्ध पक्ष में तर्पण कर सुख समृद्धि की कामना की जाती है। पेटलावद में हुए इस आयोजन में कई श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजन-अर्चन भी किया। Post navigation आदिवासी अंचल झोलाछाप की गिरफ्त में विधायक चौहान ने सड़क पर पसरी गंदगी को किया साफ, दिया स्वच्छता का संदेश