ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला आलीराजपुर जिले के ग्राम कटवाड़ में बुधवार सुबह एक व्यक्ति ने फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना ग्राम के होली फलिया की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चीला पिता रिछिया डावर (50) ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर से मक्का के खेत में पानी देने की बात कहकर निकले थे। लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटे। परिजन ने तलाश की तो घर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक पेड़ पर फांसी का फंदे पर उनका शव लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बखतगढ़ भिजवाया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। Post navigation ज़िला सहकारी बैंक झाबुआ के पूर्व बैंकिंग सहायक मेहुल पंवार का जनरल मैनेजर के पद पर चयन माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा: निराहारी दादागुरु का आलीराजपुर आगमन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का गूंजेगा संदेश