झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
अभी थोड़ी पहले एक दर्दनाक हादसा पेटलावद के माही कॉलोनी में घटा जिसमें मकान मालिक की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल रतलाम रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक पृथ्वीराज पिता दिलीपसिंह राठौर का नया मकान बन रहा था। लगभग मकान पूरा बन चुका था। गैलेरी का काम बाकी था। आज सुबह से गैलेरी का काम चल रहा था। पृथ्वीराज और उसका भाई मजूदरों के साथ खुद भी काम कर रहे थे। तभी अचानक छज्जे का हिस्सा नीचे गिर गया और सभी नीचे आ गिरे। घटना में एक मजदूर बापूसिंह पिता रामचंद्र डामर निवासी राममोहल्ला और पृथ्वीराज और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद उसे निजी वाहन की सहायता से पेटलावद स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पृथ्वीराज की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय रतलाम रेफर कर दिया गया। बीएमओ डॉ. केडी मंडलोई ने चर्चा में बताया कि पृथ्वीराज नीचे गिरने से उसे सिर में गंभीर चोट लगी है। अभी उसकी स्थिति गंभीर है। फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *