जितेंद्र वाणी, नानपुर ग्राम पंचायत नानपुर हमेशा किसी न किसी सुर्खियों में रहता है। ताजा घटनाक्रम में पंचायत के जिम्मेदार लोग मिलकर गांधी तिराहे मिर्ची बाजार के समीप बस स्टैंड पर खाली पड़ी भूमि पर एक बड़ा सा तलघर बनाने में मशगुल है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो इस स्थान पर तलघर बनाने के साथ ही ऊपरी हिस्से में एक मकान बनाया जाएगा व ग्राम चौपाल पर चर्चा है कि यह सब कार्य ग्राम पंचायत की अनुमति के बगैर किया जा रहा है। इसमें किसी की भी राय सलाह नहीं ली गई व कुछ ही व्यक्ति मिलकर अपने आपको सर्वमान्य मानकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि इस स्थान पर ग्राम पंचायत कुछ दुकानों का निर्माण कर देता है जिससे की बेरोजगार युवक इस दुकान में अपना कोई व्यवसाय कर लेते व ग्राम पंचायत को इससे आर्थिक फायदे होते। Post navigation भूमाफियाओं पर कार्रवाई करने की बजाय दलितों- गरीबों पर सरकार कर रही अत्याचार, दोषियों पर हो कडी कार्रवाई- विधायक पटेल BIG NEWS OF THE DAY: कांतिलाल भूरिया के खिलाफ FIR दर्ज; जानिए यह रही बड़ी वजह …