बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी

रामा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरडू बड़ी में 2021-22 में बनी नवीन तीन दुकान में से एक अनारक्षित दुकान क्रमांक 03 की नीलामी 4 जनवरी 2023 से 9 जनवरी 2023 के अंतर्गत की जानी है जिसकी शासकीय नीलामी बोली 475000 से की जानी है।

जिसमे ग्राम पंचायत द्वारा एक शर्त अनुसार इस नीलामी की प्रक्रिया को शुरू किया जाना है जो कि जिस भी अनारक्षित व्यक्ति जिसकी किसी भी प्रकार की दुकान नहीं है ऐसे व्यक्ति ही इस नीलामी का हिस्सा बनेगा। इस नीलामी हेतु एक बंद लिफाफे के अंदर नीलामी शुल्क 25000 से होनी है ओर जो कोई भी व्यक्ति इस दुकान की नीलामी बोली को लगा कर उसे इस दुकान की नीलामी की बोली के 25 प्रतिशत राशि ग्राम पंचायत में तुरंत जमा करवानी होगी अन्यथा नीलामी रदद् मानी जायेगी। अगर जो भी व्यक्ति दुकान की नीलामी लगा कर दुकान लेने से जान बूझकर मना करता है तो उसके विरुद्ध कार्यवाही कर उससे दण्ड वसूला जाएगा। इसी के साथ जो लिफाफा ग्राम पंचायत में जमा कराया जाएगा उसे दिनांक 10 जनवरी 2023 को ग्राम पंचायत के सभा कक्ष में खोला जाएगा।

इस नीलामी के नियम और शर्त ग्राम पंचायत की सूचना पटल पर चस्पा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *