ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला धरती आबा अभियान का संगठन राष्ट्रव्यापी जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति अभियान अंतर्गत देशभर में आदिवासी समुह में सेवा और बुनियादी ढांचे को संतृप्त करने के उद्देश्य से आज ग्राम अचपई में धरती आबा अभियान जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष श्री विक्रमसिंह भयडिया ने सहभागिता की। जनमानस को सरकार की योजना से अवगत कराया एवं सरकार की योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की समस्या आ रही हो उससे लेकर कर्मचारी अधिकारी से वन टु वन चर्चा की। एक पेड़ मां के नाम की बात करतें हुए लोगों को बताया कि एक पेड़ मां के नाम जरूर रोपें। इस कार्यक्रम में राजस्व अधिकारी,स्वास्थ्य अधिकारी एवं बैंक अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, सरपंच सचिव, सहा सचिव, मोबाईलाजर आदि उपस्थित रहे। समग्र आई डी में आ रही परेशानी तत्काल दुर की, बैंकिंग सम्बंधित समस्या को लेकर भी तत्काल संवाद कर कर्मचारियों को समस्या का समाधान करने को कहां गया। उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन, कोटवार आदि मौजूद रहे। Post navigation बिछोली में करंट लगने से शिक्षक का निधन एसडीएम ने छकतला में झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारा