अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट

 स्थानीय स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह राठौड़ को पुलिस चौकी बड़ी खट्टाली से हटाये जाने एवं निलंबन के संबंध में ग्रामीणों ने भेटकर राठौड़ को पुनः चौकी पर पदस्थ करने तथा स्टाफ वृद्धि की मांग को लेकर स्थानीय प्रेस क्लब के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ भेटकर जिला पुलिस अधीक्षक से स्टाफ वृद्धि की मांग की रमेश मेहता ,विजय मालवी, सुल्तान खत्री ,बिलाल खत्री, चेन सिंह डावर, गणपत राठोड ,जहुर खत्री,रोबिन सिंह सहित अनेक ग्रामीणों ने जिला पुलिस अधीक्षक से भेंट की ।उन्होंने ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही राठौड़ की जांच करवा कर तथा वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त कर पुनः पदस्थ किया जाने का प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया । चुकी शासकीय सेवा में स्थानांतरण होता है लेकिन ग्रामीणों की मंशा एवं उनके सेवानिवृत्ति में मात्र 5 माह से होने के कारण पुनः अपदस्थ करने पर विचार कर रहा हूं ।स्थानीय रक्तदान समिति के संरक्षक रमेश मेहता, विजय मालवी,शुभम मेहता , बिलाल खत्री,  पुलिस अधीक्षक को रक्तदान शिविर की जानकारी दी एवं उन्हें समिति की ओर से प्रतीक चिह्न भेंट किया ।जिला पुलिस अधीक्षक ने रक्तदान को छोटे से कस्बे में 71 यूनिट होना गर्व की बात है इसलिए समिति धन्यवाद की पात्र है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *