बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज अलीराजपुर मुख्यालय पर डाक भवन के सामने धरना दिया। डाक सेवक के कृष्णकांत जायसवाल ने बताया कि विभाग के राष्ट्रीय सचिव के आह्वान व प्रदेश प्रमुख के निर्देश पर 2 लाख 70 हजार ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़तात पर है। 8 घंटे की सेवा तथा विभागीकरण अविलम्ब किया जाए, सहित अनेक मांगो को लेकर आज विशाल धरना आंदोलन किया गया। आंदोलन को सफल बनाने के लिये विभाग के छत्तरसिंह बघेल, भावेश दितीया, नारायण शर्मा, कैलाश जायसवाल, कृष्णकांत जायसवाल, विजय रावत सहित सैकड़ों ग्रामीण डाक सेवकों ने भाग लिया। Post navigation स्वाईन-फ्लू की अंचल मे दस्तक ; एक पखवाड़े मे दूसरी मोत कलियुग में भव से पार लगने के लिए केवल भगवान का नाम ही एक मात्र सहारा : पंडित दवे