डॉ.सरफराज खान, उमरकोट ग्राम पंचायत उमरकोट में भारत शासन द्वारा चलाए जा रहा स्वस्थ भारत अभियान के सिलसिले में नईदिल्ली से आये अधिकारी राजेशसिंह ने ग्राम सभा ली जिसमे शासन द्वारा समस्त जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने सभी ग्रामीणों से जानकारी ली गई की आपके यह अभी तक शौचालय क्यों नहीं बनाए गए, इसमें क्या परेशानी है, आप मुझे बताए मैं आपकी बात दिल्ली तक भेजूंगा और समाधान जहां तक मेरे पास है तो मैं अभी कर दूंगा। ग्राम पंचायत के सचिव को हिदायत दी की आप अपने कार्य को पूर्ण करो किसी भी प्रकार की शिकायत न मिले। जो नियम में आता है वहीं किया जाए। ग्राम सरपंच मोहन डामोर, दिलीप डामोर, आनंदीलाल पटेल, मोहन भूरिया एवं सोसाइटी कर्मचारी पुलिस विभाग से एवं विद्युत मंडल, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास कार्यककर्ता रूचि पावर अन्य उपस्थित थे। Post navigation आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा, सूचना-संचार क्रांति के जनक स्व. राजीव गांधी को एनएसयूआई ने पुण्यतिथि पर किया नमन रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ