गौरव कटकानी, कालीदेवी झाबुआ जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सजेली के समीप जंगल में कुछ दिनों पूर्व हुए गौ वध को लेकर विश्व हिंदू एवं सर्व हिंदू समाज के आव्हान के चलते आज 27/01/2026 को कालीदेवी नगर भी पूरी तरह से बंद रहा। आपको बता दे की ग्राम सजेली के समीप जंगल में गौ हत्या के बाद विगत 18 जनवरी की दरमियानी रात का कालीदेवी थाना क्षेत्र के ग्राम भवारपीपलिया में भी एक ग्रामीण के घर से एक गर्भवती गाय चोरी हुई थी और वो गाय ग्राम राछवा की सीमा पर जंगल में जाने वाले रास्ते पर लहूलुहान अवस्था में मृत पाई गई थी। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/01/WhatsApp-Video-2026-01-27-at-12.32.23-PM.mp4 कालीदेवी पुलिस ने उस संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट तो दर्ज कर ली थी परंतु आज दिनांक तक आरोपी नहीं पकड़ा गया। दिनांक 18 जनवरी की दरमियानी रात को हुए गौ वध को लेकर आज संभवतः संगठन के लोगो द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया जाएगा। Post navigation बसंत पंचमी को लेकर मुस्तैद हुई पुलिस, धार बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध कालीदेवी पुलिस हुई सख्त, ढाबे से जब्त को अंग्रेजी शराब