जितेंद्र वर्मा, जोबट गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौ माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा देने की मांग को लेकर देशभर में चल रहे “गो सम्मान आव्हान अभियान” को अब जोबट में भी व्यापक समर्थन मिल रहा है। संतों के मार्गदर्शन में संचालित इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत प्रथम चरण में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 27 अप्रैल 2026, सोमवार को जोबट तहसील केंद्र पर हस्ताक्षरित प्रार्थना पत्र देश के महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा। यह अभियान देशभर के करीब 5000 तहसील केंद्रों पर एक साथ संचालित किया जा रहा है। अभियान से जुड़े गायत्री गोपाल गौशाला के गोभक्तों द्वारा नगर के विभिन्न समाजों—हिंदू, बोहरा, मुस्लिम, क्रिश्चियन समाज सहित अनेक ट्रस्टों, संस्थाओं एवं भजन मंडलियों के पदाधिकारियों से संपर्क कर अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की गई है। नगर के विभिन्न समाजों और संस्थाओं ने इस अभियान को पूर्ण समर्थन देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया है, जिससे अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। गायत्री गोपाल गौशाला के ट्रस्टी जगदीश राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान गौ संरक्षण और सम्मान के उद्देश्य से जनजागरण का कार्य कर रहा है, जिसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। Post navigation धर्म परिवर्तन के दबाव से उबाल: पूरे गांव ने थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच की मांग गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग: जोबट में सर्वधर्म समाज की एकजुट आवाज, तहसील में सौंपा ज्ञापन