नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ Live झाबुआ शहर के भोज मार्ग में अब से कुछ देर पहले एक युवक अनाज व्यापारी शांतिलाल शाह के यहां ग्राहक बन कर गेहूं खरीदने आया, गेहूं दिखाने जब व्यापारी के घर में मौजूद एकमात्र महिला करुणा पति शांतिलाल शाह गेहूं दिखाने युवक को घर के अंदर ले गए तब घर में कोई नहीं होने का अनुमान लगाकर युवक ने वृद्धा के गले से 18 ग्राम वजनी सोने की चेन पर झपट्टा मारा और फरार हो गया, कहा जा रहा है कि युवक यहाँ से पहले भी दो तीन जगह इस तरह की घटना का प्रयास कर चुका है, लेकिन सफल नहीं हो पाया है.. चैन की वर्तमान बाजार मूल्य से कीमत 80000 से अधिक बताई जा रही है, फिलहाल भोज मार्ग में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से युवक की शिनाख्त नहीं हो पा रही है, लेकिन शहर में लगे जब वह पुलिस के कैमरों की भी की छानबीन की जा रही है, शायद उससे उक्त युवक का कुछ पता लगाया जा सके, शहर में दिनदहाड़े ऐसी घटना होने से शहर वासी तो भयभीत है ही साथ ही बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। Post navigation रात में मेघनगर जा रहे झाबुआ के युवक की ट्रक की टक्कर से मौत सावधान!! झाबुआ…कहीं यह शख्स आपके आसपास तो नही…; हो जाये सतर्क ..