विपुल पांचाल/नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ Live कल रात तकरीबन 1:00 बजे के दरमियान झाबुआ के गोपाल कॉलोनी के समीप निवासरत 22 वर्षीय युवक रोहित भूरिया की ट्रक की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई, रोहित झाबुआ के राजवाड़े पर जंक फूड का ठेला लगाता था और अपनी माँ के साथ रहता था, घर के इकलौते सदस्य को खोने के बाद रोहित की माँ बेसुध है, इतनी रात में झाबुआ से मेघनगर जाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है पुलिस ने मर्ग कायम कर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कक्ष में रखा है पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द किया जाएगा । Post navigation जान से खिलवाड़: एक चिंगारी ढहा सकती है कहर..; दीपावाली से पहले पटाखों का अवैध भंडारण शुरू .. गेहूं खरीदने पहुंचा युवक वृद्धा की चेन खींचकर हुआ नौ दो ग्यारह; पुलिस जुटी जांच में