https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2021/10/VID-20211024-WA0026.mp4 दिनेश वर्मा@ झाबुआ Live आज सुबह से झाबुआ में एक ऐसा व्यक्ति मोटरसाइकल पर घूम रहा है जिसने सफेद शर्ट सिर पर कैप और चेक्स का रुमाल मुंह पर बांध रखा है। बताया जा रहा है यह बदमाश अभी तक कई लोगो को अपने झांसे में लेने में कामयाब रहा है। शहर के भोज मार्ग पर भी इसी बदमाश ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि अभी यह बदमाश पुलिस की पकड़ में नही आ पाया है। यह बदमाश किसी महिला के हाथो 21 हजार रूपए जैन मंदिर में दान करवाना है यह बोल कर उनसे पहनी हुई सोने की रकम को ठगना चाहता है। झाबुआ Live आप सभी शहरवासियों से अपील करता है कि आप सभी सतर्क रहे और इस व्यक्ति को देख इसकी सूचना पुलिस को दे। ताकि यह बदमाश और किसी के साथ ठगी न कर पाए। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2021/10/VID-20211024-WA0027.mp4 Post navigation गेहूं खरीदने पहुंचा युवक वृद्धा की चेन खींचकर हुआ नौ दो ग्यारह; पुलिस जुटी जांच में शारदा इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग की छात्राओं ने कॉलेज प्रांगण में सफाई के पश्चात किया सरस्वती पूजन ..