लिफ्ट के माध्यम से चोरों ने शोरूम में प्रवेश किया होगा झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर के एमजी रोड पीपली चौराहे के समीप गुडलक हार्डवेयर एवं शोरूम पर बीती रात चोरों ने लाखों का माल साफ कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदमाशों द्वारा 42 की इंच की एलइडी, लैपटॉप, आइफोन समेत एक लाख रुपए से अधिक की नकद राशि के साथ सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर जिसमें चोरों द्वारा की गई चोरी की रिकॉर्डिंग के सबूत है वह भी अपने साथ ले गए। माना जा रहा है कि चोरों ने शोरूम के पिछले हिस्से में अणु नगर से बिल्डिंग के ऊपर चढ़े जहां से लिफ्ट के रास्ते शोरूम के अंदर प्रवेश किया व चोरी की अंजाम दिया। चोरों ने सामान को अपने साथ ले जाने के लिए यही की रस्सी व अन्य सामग्री का उपयोग कर शोरूम के नीचे पहुंचाया। सुबह जब शोरूम पर कार्यरत कर्मचारी ताहा नाकेदार ने शोरूम ओपन किया गया तो सामान बिखरा देखकर चोरी की सूचना पुलिस को दी। इसके एसडीओपी एनएस रावत, थाना प्रभारी शेरसिंह बघेल ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस तरह से चोरों द्वारा चोरी की प्लानिंग की गई है उससे यह साफ लगता है कि कोई परिचित द्वारा इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। Post navigation कांग्रेस के लिए सांसद भूरिया ने मांगे वोट भाजपा के जनसम्पर्क को अपार जनसमर्थन