झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- कांग्रेस को नगर की जनता ने जिस तरह उपचुनाव में कांग्रेस को जिताया था। उसी तरह नगर परिषद चुनाव में भी जिताएगी। आज जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। भाजपा परिषद का बीता कार्यकाल नगर की जनता को स्वप्न में भी डराता है। उक्त बाते स्थानीय राठौड समाज की धर्मशाला में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सांसद कांतिलाल भूरिया ने कही। उन्होंने प्रत्याशियों को भी चुनाव में जनता की समस्याए सुनकर उनका समाधान करने हेतु भी संकल्पित करवाया। साथ ही जिन कार्यकर्ताओं टिकट नहीं मिल पाया एवं पार्टी के हितों को दिखते हुए जिन्होंने फार्म वापस लिए ऐसे पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। युवा अध्यक्ष पद प्रत्याशी जसंवत भाबर एवं प्रत्याशियों के साथ नगर में जनसम्पर्क भी किया व वार्ड 11 में चुनावी कार्यालय का फीता काटकर शुभांरभ किया व वार्डवासियों से रुबरु हुए। अवसर पर डॉ. विक्रांत भूरिया, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण भट्ट, गुरुप्रसाद अरोड़ा, जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, कालूसिंह नलवाया, जसवंत भाबर, अक्षय भट्ट, किशोर खडिय़ा, जितेंद्र धामन, गुलाम कादर खान, विकास रावत, आनंद चौहान, सुधीर भाबर समेत समस्त पार्षद प्रत्याशी व कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation श्रावणी उपाकर्म विधि विधान से संपन्न गुडलक एजेंसी शोरूम पर चोरों ने किया लाखों का माल साफ