झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- जनसम्पर्क में भाजपा प्रत्याशी बंटी डामोर एवं पार्षद प्रत्याशियों को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। कही पुष्पमालाओं से तो कही शॉल-श्रीफल देकर किया जा रहा है समर्थन। लगातार चुनावी प्रचार में जुटे नगर परिषद चुनाव के में भाजपा की ओर से अधिकृत प्रत्याशी बंटी डामोर जनसंपर्क कर रहे है। जनसंपर्क के दौरान विधायक कलसिंह भाबर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, युवा नेता व युवा कार्यकर्ताओं के साथ मातृशक्ति भी सतत जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बंटी डामोर ने वार्ड 6, 7, 8 और 11 जनसंपर्क किया। इस दौरान वार्ड 6 के भाजपा अधिकृत पार्षद प्रत्याशी माया सचिन सोलंकी, वार्ड 7 से भाजपा अधिकृत पार्षद पद की प्रत्याशी आशुका कमलेश लोड़ा, वार्ड 8 से भाजपा अधिकृत पार्षद पद की प्रत्याशी संगीता विश्वास सोनी, वार्ड 11 से भाजपा अधिकृत पार्षद पद के प्रत्याशी आशीष सोनी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान प्रत्याशियों का जगह-जगह फूलमाला व श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मान भी किया गया। भाजपा नेता विश्वास सोनी, गणराज आचार्य, महेश नागर, अनिल भंसाली, अरविंद रूनवाल, कामीनी रुनवाल, अंकीत भसांली, प्रांजल भंसाली, प्रणव परमार, अर्पित मेहता, राहुल नागर, अजय सेठिया, लक्की पालरेचा, चिराग लुणावत, प्रांजल शाहजी, राहुल नागर, प्रियांश लोढ़ा आदि का जनसंपर्क में सराहनीय योगदान रहा। प्रदेश मंत्री ने शिरकत सोमवार को हुए जनसंपर्क के दौरान महिला नैत्रियों के साथ इंदौर से पधारी महिला मोर्चे की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी ने भी प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन करते हुए जनसंपर्क किया। महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया, मेघनगर महिला मोर्चे की साक्षी गुप्ता, नेहा परमार, इंदौर से पधारी रिया तिवारी, राधा कुशवाह, निर्मला ठाकुर आदि ने भी भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। युवा थांदला में नया इतिहास रचेंगे . संभगीय संगठन मंत्री देर शाम पहुंचे संभागीय संगठन मंत्री जयपाल चावड़ा ने थांदला भाजपा कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए चुनाव संबंधी विषयों पर बात कीव कहा कि आप कार्यकर्ताओ को पूरी ताकत नगर परिषद के चुनाव में लगानी है व अध्यक्ष एवं सारे पार्षदों को जीता कर रिकार्ड कायम करना है। बडी सख्ंया में उस्थित युवाओं को देख कर कहा जिस व्यक्ति के पास इतनी बडी संख्या में युवा शक्ति हो उसे कोई भी हरा नही सकता। ये युवा थांदला में नया इतिहास रचेंगे। Post navigation गुडलक एजेंसी शोरूम पर चोरों ने किया लाखों का माल साफ कांग्रेस ने किया मतदाताओं से जनसंपर्क, मिला रहा अपार समर्थन