जितेन्द्र वाणी @ नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर में आज सुबह करीब 11 बजे गुजराती बोलकर महुआ खरीदने एक व्यापारी के पास आये दो बदमाश 50 हजार रुपए से भरा बैग उठाकर ले गये। व्यापारी को कुछ ही मिनटों में अपने साथ हुई वारदात का पता चल गया और उसके बाद दोनों बदमाशों की तलाश शुरू की गई, लेकिन शाम होने तक भी जब दोनों आरोपी नहीं मिले तो पुलिस को शिकायत आवेदन देने का मन व्यापारी द्वारा बनाया गया। यह वारदात खंडवा – बड़ोदा मार्ग पर सेजगांव फाटे पर व्यापारी कैलाश वाणी ( नानाभाई ) के साथ घटित हुई है। Post navigation युवा कार्यकर्ताओं के आह्वान पर महिलाओं को मिली आर्थिक सहायता नरसिंहपुर जिले से गुम हुआ युवक मिला, व्यापारियों ने परिजन से संपर्क किया, खुशी-खुशी घर लौटा