शिवा रावत, उमराली सैकड़ों वर्षों 1810 ई के पश्चात गुजराती प्रजापति पटेल परिवार के गाथा देवों का पुर्नथापना जीर्णोद्धार कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम प्रजापति समाज पटेल परिवार के समस्त सदस्य व आदिवासी पुजारों की उपस्थिति में पूरे विधि विधान से किया गया। इस अवसर पर प्रजापति के पटेल मोहन शांतिलाल प्रजापति पटेल रविंद्र नारायण प्रजापति पटेल, शंकर रमणलाल पटेल, फकीरा प्रजापति कड़वा जी प्रजापति मगन प्रजापति, कांतिलाल प्रजापति, राजेश प्रजापति से पूछने पर यह बताया गया कि यह गाथा देवों का निर्माण 210 वर्ष पूर्व हमारे पूर्वजों के द्वारा वर्तमान स्थान आलीराजपुर के सिविल हॉस्पिटल के पीछे वाली जमीन पर किया गया था। साथ ही इसका जीर्णोधार करना हमारे बुजुर्गो का एक सपना था जो कि कई सैकड़ों वर्षो से अधूरा था जो आज पूरा हुआ साथ ही गाथा देवों से पटेल परिवार ने यह प्रार्थना की कि संपूर्ण समाज एवं नगर खुशहाली से रहे इसी प्रकार से निरंतर आगे बढ़ता रहे। Post navigation प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से कई क्लीनिक हो रहे संचालित, उपचार के नाम पर मरीजों की सेहत से झोलाछाप कर रहे खिलवाड़ भगवान महावीर का जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया, महाआरती के पश्चात लगाए एक दूसरे को केसर के छापे दी बधाईयां