झाबुआ डेस्क। शारदा विद्या मंदिर में 23 दिसंबर को गीता जयन्ती महोत्सव मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 8 वी से 12वी तक के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण में प्रदीप पंडया एवं निलेश चन्द्रवंशी विवेकानन्द केन्द्र झाबुआ द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में तीन विद्यार्थियों द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया 1. जेनिता बिलवाल (कक्षा 9 वी), 2. कशक बामनिया (कक्षा 9 वी), 3. लक्षिता पंवार (कक्षा 9 वी) द्वितीय स्थान 1. सर्वज्ञा मोर्य (कक्षा 8 वी) 2. श्याम परमार (कक्षा 9 वी) 3. शीतल मोरी (कक्षा 9 वी) 4. गोरी सोनी (कक्षा 9 वी) ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य देवेन्द्र व्यास द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन परीक्षा प्रभारी राजेश चौहान विज्ञान प्रभारी सतीश लाखेरी सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती संगीता बामनिया, आई.टी. प्रभारी अंकित वैरागी, श्रीमती लीना डोडियार द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ. कंचन चौहान द्वारा सभी विद्यार्थियों को गीता का ज्ञान बताते हुए शुभकामनाएं प्रदान की गई। Post navigation हम बहुत सौभाग्य शाली है, जो हमें अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के रूप मे मनाने का सुअवसर मिला है… हिंदू समाज का संगठन करना ही, संघ का मुख्य उद्देश्य है~ दिनेश पारगी